कहाँ से चले , कहाँ आये हम?

इन सालों में कितनों को अलविदा कह दिया बिन चाहे,
कितने पथिको की खो गयी राहें ,
कितनों की आँखें नम हैं , सुनसान सी ,
जैसे रह न गयी हो उनमें कोई जान  सी. 
कितने ढाहे हैं एक अनदेखे अनजाने ने ऐसे सितम ,
कहाँ से चले और कहाँ आगये हम।  

बचपन में खूब फिल्मों में दिखाया ,
की हर मुसीबत में एक ऊपरी शक्ति ने ही बचाया ,
पर इतना उस भगवान् और हर अल्लाह को पुकारने पर भी,
वह आज तक नहीं आया।  
बड़ा लम्बा लग रहा है ये पतझड़ का मौसम ,
ये कहाँ से चले कहाँ आ गए हम।  

सत्ता और साज़िशों की रंजिशों के बीच ,
अधर झूल में है आम इंसान,
भगवन सोने चला गया, दुनिया पे  छा रहा है शैतान,
हालातों के मारे, बेबस, खौफ भरी निगाहें मूक बयां करें अपना गम ,
ये कहाँ से चले और कहाँ आगये हम।  

जिसको बीमारी न मार सकी, उसे भूख और बेरोज़गारी  के भेड़ियों ने मार गिराया ,
न जाने इस देश में कैसा मंज़र आया ,
सब के मुँह पे ताले हैं ,
ये कैसा सन्नाटा है भाई ?
इतने उभरते देश को,
किसने नज़र लगाई ?
कोई अब इस नईया को उभार सके ,
क्या किसीमे नहीं इतना दम?
ये कहाँ से चले ,
कहाँ आये हम?
                               शैलजा सिंह

A poem on corona

Enjoying the online novel? Do comment and let us know where you are reading this novel from? We would love to hear from you!

One response to “कहाँ से चले , कहाँ आये हम?”

  1. Hiten Sharma Avatar

    👍👍👍

Leave a Reply

Discover more from Shailaza's Blog

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading