उम्मीद का कुसूर

उम्मीद उम्र देखती तो सुकून की ज़िन्दगी जी पाते,
कोई इधर न भटकता और हम भी उस मोड़ पर न जाते.

न सपने देखते न उस दरवाज़े पर लगाते टकटकी,
न चलती कोई नज़्म ज़हन में, न आती किसी को मौसिकी,
अजनबी ख्वाइशों के सैलाबों में हम न डूब पाते.

उम्मीद उम्र देखती तो सुकून की ज़िन्दगी जी पाते,
कोई इधर न भटकता और हम भी उस मोड़ पर न जाते.

आहटों को कह देते की कोई घर में नहीं रहता,
रोज़ दर पर ना खेलें ,
बंद करलेते आरज़ू की आखें.
ताकते नहीं यूँ रंगों के मेले,
तेरे मिलने की खुद ही खुदा को ऐसी गुहार न लगाते.

उम्मीद उम्र देखती तो सुकून की ज़िन्दगी जी पाते,
कोई इधर न भटकता और हम भी उस मोड़ पर न जाते.

रातों में मेहखानों में न लगती दिलजलों की महफ़िलें,
न बनते दीवाने, न भूलती मंज़िलें,
मेह की आगोश में,
यु बेवजह राही नहीं सो जाते,

उम्मीद उम्र देखती तो सुकून की ज़िन्दगी जी पाते,
कोई इधर न भटकता और हम भी उस मोड़ पर न जाते.

Enjoying the online novel? Do comment and let us know where you are reading this novel from? We would love to hear from you!

One response to “उम्मीद का कुसूर”

  1. Moni Avatar
    Moni

    Dil ko chu liya apki in lines ney, respect and love for the deep thought. Is samndar c gahrai ko kalam se bya Krna aasaan nahi

Leave a Reply

Discover more from Shailaza's Blog

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading